एक भी बच्चा छूटे नहीं, हर बच्चा पोलियो मुक्त हो!
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने सदर अस्पताल, कटिहार में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिले में 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 6.54 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं।
#PulsePolio #Katihar #Bihar