चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने योग प्रोटोकॉल के पोस्टर का विमोचन किया
Churu, Churu | Jun 18, 2025 जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।