Bihar news : साठी-नरकटियागंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह खड़ी ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
#BiharNews #WestChamparan #Narkatiaganj #Sathi #RoadAccident #BiharAccident #BreakingNews #RoadSafety #AccidentNews #LatestNews #BiharNewsUpdate #NarkatiaganjNews