Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

➡️ हरदा में मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का निःशुल्क मरम्मत शिविर आयोजित ➡️ 26 जून को भी होंगा शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को पूर्व में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों दी गई. जिनकी मरम्मत व रखरखाव के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में दो दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। उपसंचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि 25 जून 2026 को एलिम्को, जबलपुर से आए तकनीशियन श्री मोहम्मद हामीद खान एवं श्री सुनील ठाकुर द्वारा कुल 15 मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिलों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण होने से उनमें विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन दिनांक 26 जून 2026 को भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में जारी रहेगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनकी मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा मरम्मत की आवश्यकता है, वे अपनी ट्राई साइकिल लेकर शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परीक्षण एवं मरम्मत सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक न्याय विभाग ने जिले के समस्त पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी ट्राई साइकिलों की जांच एवं आवश्यक मरम्मत अवश्य करवाएं, जिससे उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #MotorizedTricycle #Harda #Divyangjan #ADIP #DisabilityEmpowerment

2 views | Harda, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

राजनंदा ज्वैलर्स हरदा
सोने चांदी आभूषणों के लिए विश्वास का प्रतीक
पता : घंटाघर के पास हरदा

#harda #indore

राजनंदा ज्वैलर्स हरदा सोने चांदी आभूषणों के लिए विश्वास का प्रतीक पता : घंटाघर के पास हरदा #harda #indore

Harda, Harda | Jun 25, 2026

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इस अवसर पर हरदा के कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 19895 हितग्राहियों के खाते में 1.19 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की। 
इस दौरान मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 719, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 389, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 896, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 18, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11971, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 12, सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 4539, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 183 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1168 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
#PensionYojana #PensionForAll
#Harda #हरदा

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इस अवसर पर हरदा के कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 19895 हितग्राहियों के खाते में 1.19 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 719, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 389, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 896, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 18, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11971, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 12, सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 4539, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 183 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1168 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #PensionYojana #PensionForAll #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

➡️ आंगनबाड़ी बच्चों का प्राथमिक शाला में एक्सपोजर विजिट आयोजित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पांचवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की एक्शन टेकन रिपोर्ट के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों को वर्ष में दो बार प्राथमिक शालाओं का एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में हरदा शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जा रहा है।
      
इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र हरदा खुर्द-1 एवं हरदा खुर्द-2 के बच्चों का प्राथमिक शाला हरदा खुर्द में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान ने बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराया तथा प्राथमिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
        
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री शिवनारायण देवड़ा ने बच्चों एवं अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें तथा खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने कहानी एवं कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
         
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती भल्लावी, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर, पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती एवं नीतू, सहायिकाएं ज्योति और अरुणा, प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं अंजलि बघेल, प्रमिला चार्वे, भारती वाइन, प्रतिभा चावड़ा तथा ज्योति सोनी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया तथा सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंचाया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

#Anganwadi #PrimarySchool #NEP2020 #BachpanSeShiksha
#Harda #हरदा

➡️ आंगनबाड़ी बच्चों का प्राथमिक शाला में एक्सपोजर विजिट आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं पांचवीं राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की एक्शन टेकन रिपोर्ट के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के आंगनबाड़ी बच्चों को वर्ष में दो बार प्राथमिक शालाओं का एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में हरदा शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र हरदा खुर्द-1 एवं हरदा खुर्द-2 के बच्चों का प्राथमिक शाला हरदा खुर्द में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान ने बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराया तथा प्राथमिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री शिवनारायण देवड़ा ने बच्चों एवं अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को निःशुल्क ड्रेस, पाठ्यपुस्तकें तथा खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों ने कहानी एवं कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती भारती भल्लावी, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा गौर, पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती एवं नीतू, सहायिकाएं ज्योति और अरुणा, प्राथमिक शाला की शिक्षिकाएं अंजलि बघेल, प्रमिला चार्वे, भारती वाइन, प्रतिभा चावड़ा तथा ज्योति सोनी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया तथा सुरक्षित रूप से उनके घर पहुंचाया। Jansampark Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Anganwadi #PrimarySchool #NEP2020 #BachpanSeShiksha #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

➡️ "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में दिनांक गुरुवार को नेशनल स्किल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, हरदा में "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
    
कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश/सचिव महोदय, चंद्रशेखर राठौर द्वारा ’’नालसा डॉन स्कीम 2025’’ की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह योजना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा नशा उन्मूलन हेतु शुरू की गई एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य, विशेष रूप से समाज, युवाओं और छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी परिणामों के बारे में शिक्षित करना है। युवा व किशोरों में नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूध्द जागरूकता बढ़ाना और नशे के शिकार लोगों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होने नालसा (नशा पीड़ितोे को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त योजना के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी एवं ड्रग्स पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है। योजना के तहत ड्रग्स पीड़ितों को पहचानने, उनका उपचार करने तथा नशा मुक्ति के पश्चात उनके पुनर्वास में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को गतिमान कराया जाता है। साथ ही नशा मुक्ति के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446, चाइल्ड हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 1098 एवं सायबर अपराध हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर 1930 की जानकारी प्रदान की गई।
   
उक्त शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को नालसा/सालसा की चल रही विभिन्न योजनाओं- बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना 2018, की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनके द्वारा नालसा डाॅन योजना, 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए एवं नशे की लत से दूर रहना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति अभिप्रेरित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
  
इसी क्रम में बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, नालसा हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर-15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  
उक्त शिविर में कोचिंग संचालक श्री नवीन राठौर, विद्यार्थीगण तथा पैरालीगल वॉलेंटियर रेखा विश्नोई उपस्थित रहे।

Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
#Harda #हरदा

➡️ "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में दिनांक गुरुवार को नेशनल स्किल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, हरदा में "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन और अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश/सचिव महोदय, चंद्रशेखर राठौर द्वारा ’’नालसा डॉन स्कीम 2025’’ की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह योजना राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा नशा उन्मूलन हेतु शुरू की गई एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य, विशेष रूप से समाज, युवाओं और छात्रों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और कानूनी परिणामों के बारे में शिक्षित करना है। युवा व किशोरों में नशीले पदार्थों के उपयोग के विरूध्द जागरूकता बढ़ाना और नशे के शिकार लोगों को कानूनी सहायता और कल्याणकारी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होने नालसा (नशा पीड़ितोे को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि उक्त योजना के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी एवं ड्रग्स पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है। योजना के तहत ड्रग्स पीड़ितों को पहचानने, उनका उपचार करने तथा नशा मुक्ति के पश्चात उनके पुनर्वास में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को गतिमान कराया जाता है। साथ ही नशा मुक्ति के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446, चाइल्ड हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 1098 एवं सायबर अपराध हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर 1930 की जानकारी प्रदान की गई। उक्त शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को नालसा/सालसा की चल रही विभिन्न योजनाओं- बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2024, मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, नालसा लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़िताओं सर्वाईवर्स महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना 2018, की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उनके द्वारा नालसा डाॅन योजना, 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए एवं नशे की लत से दूर रहना चाहिए। साथ ही उनके द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति अभिप्रेरित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसी क्रम में बताया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा या अन्य विधिक सेवा संस्थान में उपस्थित होकर, पत्र के माध्यम से, नालसा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर, नालसा हेल्पलाईन टोलफ्री नंबर-15100 पर कॉल कर, विधिक सहायता/सलाह आसानी से प्राप्त कर सकता है। उक्त शिविर में कोचिंग संचालक श्री नवीन राठौर, विद्यार्थीगण तथा पैरालीगल वॉलेंटियर रेखा विश्नोई उपस्थित रहे। Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Harda #हरदा

Harda, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

➡️ हरदा में मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का निःशुल्क मरम्मत शिविर आयोजित ➡️ 26 जून को भी होंगा शिविर का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत दिव्यांगजनों को पूर्व में बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों दी गई. जिनकी मरम्मत व रखरखाव के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में दो दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया है। उपसंचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि 25 जून 2026 को एलिम्को, जबलपुर से आए तकनीशियन श्री मोहम्मद हामीद खान एवं श्री सुनील ठाकुर द्वारा कुल 15 मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य किया गया। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों की ट्राई साइकिलों की तकनीकी समस्याओं का निराकरण होने से उनमें विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन दिनांक 26 जून 2026 को भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, हरदा में जारी रहेगा। ऐसे दिव्यांगजन जिनकी मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है अथवा मरम्मत की आवश्यकता है, वे अपनी ट्राई साइकिल लेकर शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परीक्षण एवं मरम्मत सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक न्याय विभाग ने जिले के समस्त पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी ट्राई साइकिलों की जांच एवं आवश्यक मरम्मत अवश्य करवाएं, जिससे उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #MotorizedTricycle #Harda #Divyangjan #ADIP #DisabilityEmpowerment - Harda News