उधवा: उधवा प्रखंड में धूमधाम से हुई मां काली की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सोमवार की सुबह 7 बजे मां काली की पूजा अर्चना की गई। काली पूजा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। जानकारी के अनुसार उधवा कचहरी घाट,मारोपुर,मिर्जानगर,खाड़ी टोला,बोतलुटोला,फुदकीपुर,श्रीधर दियारा, मनिहारी टोला,बेगमगंज, राधानगर, अमानत दियारा सहित अन्य इलाकों के मंदिरों में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई।