थाना कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा महिला को इंदौर से बरामद कर लिया है। महिला के बयान के आधार पर एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 को लालमाटी निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 16/26 दर्ज कर जांच शुरू की।