भोपाल में ASI ने पत्नी और साली की चाकू मारकर हत्या की, फैली सनसनी
राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ASI ने अपने पत्नी और साली की चाकू से गोदकर हत्या करदी। एक दो नहीं बल्कि आरोपी ने कई वार किए। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिए। मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। जहां मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की चाकू गोदकर हत्या कर दी।