मेजा: बरवा में लाखों का कचरा घर खुद बना कचरे का ढेर, प्रधान पर फंड गबन का आरोप, जिम्मेदार बेखबर
मेजा क्षेत्र के बरवा में लाखों रुपये की लागत से बना कचरा घर रखरखाव के अभाव में खुद कचरे में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने आज शुक्रवार दोपहर मीडिया के समक्ष्य आरोप लगाया है कि प्रधान ने कचरा घर के रखरखाव का पैसा गबन कर लिया। न सफाई हो रही है, न कूड़ा निस्तारण। कचरा घर अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।