बाह: पिनाहट में गतन वाले हनुमान मंदिर से 5 घंटे चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पिनाहट के मोहल्ला पूरनपुरा स्थित प्रसिद्ध गतन वाले हनुमान मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने 5 पीतल के घंटे चोरी कर लिए। घटना का पता शुक्रवार सुबह 8 बजे पुजारी सुल्तान सिंह गोस्वामी को पूजा के दौरान चला। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि चोरी की जांच के लिए टीम गठित की गई है।