बाह: बटेश्वर में तीन दिवसीय विराट कृषि मेला सम्पन्न, गो-आधारित खेती को अपनाने पर दिया गया जोर
बटेश्वर आयोजित तीन दिवसीय विराट कृषि मेला शुक्रवार शाम 3 बजे सम्पन्न हुआ। मेले के अंतिम दिन किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित इस मेले के समापन अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक संतोष सविता ने किसानों को गो-आधारित खेती अपनाने की सलाह दी और रासायनिक खादों व कीटनाशकों के अधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर पड़ने वा