गोरखपुर: रामनवमी पर सांसद रवि किशन ने कन्या पूजन कर मातृशक्ति का सम्मान किया, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
रामनवमी के पावन अवसर पर गोरखपुर के सांसद और लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आज गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद भी लिया ।इसके पश्चात सांसद रवि किशन ने अपने निवास पर नवदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पारंपरिक पूजन किया।उक्त की जानकारी सांसद के मीडिया सेल द्वारा दिन रविवार दोपहर 2 बजे मिली।