गोरखपुर: नशा मुक्ति के लिए ब्रह्माकुमारीज़ का विशेष अभियान शुरू, मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत तैयार की गई विशेष प्रदर्शनी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में जाकर नशा उन्मूलन के लिए जनजागरूकता फैलाना है।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन रविवार सुबह 10:00 बजे मिली ।