गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ श्रीराम का प्राकट्य, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया पूजन और आरती
रामनवमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु श्रीराम का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रघुकुलनंदन’ श्रीरामलला का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और माथे पर चंदन का तिलक लगाकर दिव्यता का आह्वान किया।उक्त कार्यक्रम की जानकारी आज दिन रविवार सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री पी आर ओ सेल द्वारा मिली