गोरखपुर: सीएम योगी ने चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। कन्या पूजन कार्यक्रम में योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे,उनका विधि विधान से पूजन किया।उक्त कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सेल द्वारा आज दिन रविवार दोपहर 12:00 मिली