पोड़ैयाहाट: तीन राज्यों में कमल खिलने की खुशी में पोड़ैयाहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू, की आतिशबाजी
तीन राज्यों में कमल खिलने की खुशी में पोड़ैयाहाट में भाजपाइयों ने लड्डू बांटे और आतिशबाजी की। एक दूसरे को गुलाल लगाया फिर जय श्री राम के नारे भी लगाए। बताते चलें की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता का मार्ग तय कर लिया है। इसे लेकर भाजपाइयों में जोश देखा जा रहा है।