अस्पताल से सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति मांग रहे देवेन्द्र नाथ महतो
रांची। JPSC-JSSC भर्ती में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे सत्याग्रह के बीच आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो फिलहाल सदर अस्पताल, रांची में उपचाररत हैं। इसके बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया है।
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 11वें दिन देवेन्द्र नाथ महतो ने सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर फिर से सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति मांगी है।
उन्होंने अपने पत्र में कहा कि उनका शरीर अस्पताल के बिस्तर पर है, लेकिन उनकी आत्मा और संघर्ष का संकल्प उस आंदोलन स्थल पर है, जहां झारखंड के छात्र और युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी स्थिति के कारण वे अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनका आंदोलन के प्रति संकल्प कमजोर नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
JPSC-JSSC भर्ती में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।
#DevendraNathMahato #JPSC #JSSC #JPSCProtest #JSSCProtest #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #StudentMovement #JPSCNews #JSSCNews #Satyagraha #HungerStrike #JharkhandNews #RanchiNews #StudentPower #YouthVoice #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews