पाटन: तिलगवा तिराहा के पास कार ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मारी, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
पाटन थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि दीपक कुशवाहा निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट लिखाई कि वह प्राइवेट काम करता है और उसका दोस्त गुलाम वारिस पाटन काम से गए थे जब वह वापस लौट रहे थे तभी मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तिलगवा तिराहा के पास पाटन तरफ से आ रही कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी जो उसकी पहचान के थे तीनों घायल हो गए। पुलिस नेमामला दर्ज कर लिया है।