शिवहर: उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी से 285 बोतल शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, एक कार व एक मोटरसाइकिल ज़ब्त
उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह आज रविवार को दोपहर 02 बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपराही थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में छापामारी अभियान चलाकर 285 बोतल शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी ललिता देवी को गिरफ्तार किया है. उसके घर पर छापामारी अभियान की गई है. जहां से मोटरसाइकिल और कार भी जप्त गई है. दोनों वाहन से शराब बरामद की गयी है।