शिवहर: ग्रामीण क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान आज बिजली सेवा रहेगी बाधित, विद्युत कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी
बिजली विभाग के विधुत कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने आज रविवार को सुबह 09 बजे बताया कि आज ग्रामीण क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि एसडीएम अविनाश कुणाल के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 02 बजे के बाद से अगले आदेश तक ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित रहेगी. इस दौरान बिजली उपभोक्ता अपना वैकल्पिक व्यवस्था कर ले।