शिवहर: शनिवार की रातभर शहर से लेकर ग्रामीण इलाका में एसडीएम व एसडीपीओ ने विधि व्यवस्था का लिया जायजा
SDM अविनाश कुणाल ने आज रविवार को सुबह 08 बजे बताया कि शनिवार की देर रात 09 बजे से रात भर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिवहर शहरी क्षेत्र में शनिवार को देर शाम तक मूर्ति विसर्जन किया गया है. आज रविवार को ग्रामीण क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।