#सरस्वती_शिशु_मंदिर_इंग्लिश_मीडियम_स्कूल सुबखार में 10 दिवसीय #समर_कैम्प का शुभारंभ
#योग, #संगीत, #स्पोकन_इंग्लिश, #वैदिक_गणित और #कला #प्रशिक्षण से निखरेगा विद्यार्थियों का #व्यक्तित्व
डिंडौरी बच्चों के सर्वांगीण विकास और #ग्रीष्मकालीन अवकाश को #रचनात्मक बनाने के #उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुबखार में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैम्प) का #शुभारंभ #उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन-वंदन के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओपी सतीश द्विवेदी रहे। अध्यक्षता अशोक कुमार अवधिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन, समिति सदस्य राजेन्द्र परमार, श्रीमती रितुपर्णा बिलैया, राजबिहारी सोनी, जमुना प्रसाद गर्ग, खेल प्रशिक्षक सुश्री आरती सौंधिया एवं वनांचल शिक्षा न्यास के जिला समन्वयक बेनी प्रसाद साहू उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सतीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय स्थापित करने वाली प्रतिष्ठित संस्था है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि संस्था भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। समर कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अशोक कुमार अवधिया ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि समर कैम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संतोषी सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में योग, संगीत, मेंहदी, कर्सिव राइटिंग, स्पोकन इंग्लिश, शास्त्रीय नृत्य, अबेकस, कैलीग्राफी, वैदिक गणित तथा पेंटिंग सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षकों नारायण पाण्डेय, नारायण प्रसाद नंदा, श्रीमती वृष्टि कुलेश, कुमकुम तिवारी, श्रीमती प्रीती डेहरिया, नंदिनी बर्मन, श्रुति जैन, आरजू नामदेव एवं दीपांशी वैश्य ने पहले दिन बच्चों को रोचक एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मृणालिनी पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ, आचार्य परिवार, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#SummerCamp2026 #DindoriNews #SaraswatiShishuMandir #StudentDevelopment #SpokenEnglish #VedicMaths #YogaForKids #CreativeLearning #EducationNews #MadhyaPradeshNews #SkillDevelopment #IndianCulture #YouthEmpowerment #SummerLearning #SchoolActivities #Dindori #ViralNews #EducationMatters #FutureLeaders #PositiveNews