खरगोन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने शुक्रवार को शहर में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली। विधायक बालकृष्ण पाटीदार और जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए। विधायक पाटीदार ने तिरंगे से सजे ट्रैक्टर को करीब 3 किलोमीटर तक स्वयं चलाया। दिव्यांगजन, किसान ट्रैक्टर रैली और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र ।