पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कस्बा से 5 लोगों को किया गिरफ्तार, एसडीएम न्यायालय में किया पेश
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, राजबहादुर, जगदीश, प्रमोद तथा दलेल सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजिलाधिकारी पटियाली न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।