मड़ावरा: मड़ावरा में सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत, दो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
मड़ावरा में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी केन्द्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे की घटना बताई जा रही है।