कहरा: सिसई गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक हुए जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
सिसई गांव में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हो गए। दोनों युवक साइकिल से चौक पर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार दोनों को टक्कर मारकर भाग गया। घटना में जख्मी दोनों युवकों को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।