कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिहरा थाना क्षेत्र के नंदलाली गांव में सड़क दुर्घटना में रंजना देवी नामक महिला घायल हो गई। महिला अपने घर के सामने खड़ी थी, उसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन धक्का मारकर भाग गया। तत्काल परिजनों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।