कहरा: बिहरा थाना के विशनपुर गांव में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, दो युवक जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बिहरा थाना के विशनपुर गांव वार्ड 5 में विवादित जमीन पर लगे बांस काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। जिस मारपीट में दो युवक जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी युवक का नाम अमरजीत कुमार और गनसू कुमार जो की बिहरा थाना के विशनपुर गांव वार्ड 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।