कहरा: सौरबाजार थाना के कचरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने की मारपीट, दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सौरबाजार थाना के कचरा गांव वार्ड 12 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में एक महिला और एक पुरुष जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है।वजख्मी का नाम नीतू देवी और लाल साह जो कि सौरबाजार थाना के कचरा गांव कियार टोला वार्ड 12 का रहने वाला बताया जा रहा है।