कहरा: सदर थाना के इस्लामिया चौक समीप विवादित जमीन पर दीवार देने को लेकर मारपीट, 1 महिला जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सदर थाना के इस्लामिया चौक समीप विवादित जमीन पर एक पक्ष के द्वारा दीवाल देने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर लिया। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम गुलशन खातून जो कि सदन थाना क्षेत्र के इस्लामिया चौक गंगजला वार्ड 18 की रहने वाली बताई जा रही है।