कहरा: बख्तियारपुर थाना के तुलसियाही तिलावे नदी में डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
बख्तियारपुर थाना के तुलसियाही तिलावे नदी नहाने गए दो मौसेरे भाई की मौत नदी में डूबने से हो गई। मृतक दोनों बच्चे के शव को नदी से खोज कर बाहर निकल गया। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदस्य भेजा गया है। मृतक दोनों मौसेरे भाई का नाम अमृतराज जो की बख्तियारपुर थाना के सहमोरा गांव का और सुमित कुमार पतरघट थाना के विशनपुर गांव वार्ड 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।