स्वतंत्रता सेनानी नरदेव प्रसाद भगत की 99वीं जयंती पर उमड़ा सम्मान
परिवर्तन बिहार न्यूज़ के लिए विवेक की रिपोर्ट
जमुई में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एस.ए. एकलब्य कॉलेज के संस्थापक स्व. नरदेव प्रसाद भगत की 99वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
एकलब्य कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नरदेव प्रसाद भगत का जीवन राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक था।
स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र तक उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने जीवनभर कार्य किया। एस.ए. एकलब्य कॉलेज की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।
समारोह में आरएसएस मुंगेर विभाग के संघ चालक कुंज बिहारी बंका, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, हम जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. नरदेव प्रसाद भगत के आदर्श और विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।
📍 जमुई | परिवर्तन बिहार न्यूज़
✍️ विवेक की रिपोर्ट
#नरदेवप्रसादभगत #99वीं_जयंती #स्वतंत्रता_सेनानी #जमुई #एकलब्य_कॉलेज #शिक्षा #समाजसेवा #राष्ट्रसेवा #बिहार #Jamui #JamuiNews #ParivartanBiharNews #VivekKiReport #BiharNews #BreakingNews
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026