शाहपुरा में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक श्री राम सुपर बाजार में सम्पन्न हुई।
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-भारतीय किसान संघ की जिला बैठक श्रीराम सुपर बाजार उदयभान गेट शाहपुरा में सम्पन्न हुई। प्रान्त उपाध्यक्ष सोहन लाल माली ने बैठक कों सम्बोधित करते हुए संगठन की आगामी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता सुगन लाल बोहरा ने की। आगामी वर्ष में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी तहसीलों के तहसील प्रभारी तय किए गए जो तहसीलों की बैठक आयोजित करेंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के हर ग्राम में ग्राम समितियां बनाएंगे। बैठक में राम प्रसाद शर्मा, रामेश्वर जाट जावल, कान सिंह मीणा खजूरी, महावीर सेन, आत्माराम कनेछन, सत्यनारायण सेन, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश तेली, शंकर वैष्णव, राधाकिशन जाट, सत्यनारायण सुथार, भंवर जाट बोरडा, गणपत सिंह राणावत रासेड आदि पदाधिकारीयों ने बैठक में भाग लिया।