चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से भारी तबाही, उफान पर आए नदी-नाले और बहा वैली ब्रिज और तिनके की तरह बही गाड़ी।
उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली से एक बेहद डरावनी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। भारत-चीन सीमा से सटी रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी के तमक गधेरे (नाले) में अचानक बादल फटने से क्षेत्र में भारी तबाही मची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तमक नाले में एक के बाद एक तीन बार बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पूरे इलाके में अचानक भीषण सैलाब आ गया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #chamoli #viralvideo