12/07/2026
SIR विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, पार्षद प्रतिनिधि जनाब खालिद उमर ने लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल, रांची दफ्तर के सहयोग से इदरीसिया स्कूल में होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम।
रांची: विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता जागरूकता एवं फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से इमारत-ए-शरिया बिहार, ओडिशा, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल, रांची दफ्तर तथा वार्ड नं. 23 के पार्षद प्रतिनिधि जनाब खालिद उमर के सहयोग से इदरीसिया स्कूल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें SIR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी तथा फॉर्म को सही तरीके से फिजिकली भरने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। इसके बाद शाम 5:00 बजे असर की नमाज़ के बाद फॉर्म भरने का कार्य शुरू होगा और कार्यक्रम का समापन रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच होगा।
पार्षद प्रतिनिधि जनाब खालिद उमर ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और अपने मतदाता संबंधी कार्यों को सही तरीके से पूरा करें।
"SIR प्रशिक्षण शिविर में ज़रूर पहुंचें — पार्षद प्रतिनिधि जनाब खालिद उमर की अपील, सही जानकारी लें और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आसान बनाएं।"
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2026