पंडारक: पंडारक प्रखंड के पूरन बिगहा में असामाजिक तत्वों ने एक युवक को मारपीट कर किया जख्मी
Pandarak, Patna | Apr 26, 2026 पंडारक के पूरन बिगहा गांव के निवासी शिवम कुमार के साथ दस से बारह की संख्या में आकर कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे घायल अवस्था में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। यह घटना लगभग 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने की बात कही है।