पंडारक: पंडारक पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
Pandarak, Patna | Apr 24, 2026 पंडारक थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में छिपा हुआ है,जिसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ एवं अग्रेतर कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।