मधेपुरा में खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल, एक्टर बोले- ‘आई लव यू बेटा’; मंच पर मौजूद थे पप्पू यादव
मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव के साथ अजीबोगरीब घटना सामने आई। कुमारखंड प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में जब खेसारी लाल यादव मंच पर गाना गाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे, तभी भीड़ में से किसी ने उनकी ओर चप्पल फेंक दी। हालांकि, अभिनेता ने गुस्सा जाहिर करने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब देकर माहौल को संभाल लिया।
चप्पल फेंके जाने के बाद खेसारी लाल यादव ने मंच से ही संबंधित व्यक्ति को संबोधित करते हुए कहा, ‘बहुत अच्छा बेटा... बाटा का चप्पल है क्या? बहुत प्यारा था। आई लव यू।’ उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि वह व्यक्ति बहुत आगे जाएगा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Oct 28, 2026