बिंदकी: मौहार गांव में घर में घुसकर चोरों ने लगभग ₹27,000 कीमत का एक बकरा और एक बकरी चुराया, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के मौहार गांव में पानी की टंकी के पास शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को अज्ञात चोर मनोज प्रजापति के कमरे में अंदर घुसे और लगभग 27000 रुपए कीमत के एक बकरा व एक बकरी चोरी कर ले गए। पशुपालक को शनिवार की सुबह 6 बजे जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। नेता चंदेल ने बताया कि पिछले 1 वर्ष से गांव में कई बार बकरा बकरी चोरी हो चुके है।