पाली: ग्राम करमरा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर अनियमितताएं बरतने के गंभीर आरोप लगाए, निलंबन की मांग की
Pali, Lalitpur | Apr 30, 2026 ग्राम करमरा निवासी ग्रामीणों ने गुरुवार शाम के समय जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में राशन की दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति द्वारा मनमाने तरीके से कार्य किया जा रहा।जिसके चलते स्थानीय लोगों को राशन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उक्त मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से राशन की दुकान निलंबित किए जाने की मांग की।