रंगरा चौक: परवत्ता में 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
परवत्ता थाना पुलिस ने खगड़ा चौक के पास वाहन जांच के दौरान 154 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 10,010 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।