गिरिडीह: गिरिडीह फोरलेन परियोजना की परेशानियों को समझने सदर एसडीओ भंडारीडीह रोड पर निकले, अतिक्रमित इलाके का किया दौरा
गिरिडीह फोरलेन परियोजना की परेशानियों को समझने के लिए गुरुवार को 1बजे सदर एसडीओ श्रीकांत विष्पुते भंडारीडीह रोड में निकले और एक्सिस बैंक तक के अतिक्रमित इलाके का भ्रमण किया।कोई दुकानों और कुछ घरों के हिस्सों को फिर से तोड़े जाने का उन्होंने संकेत दिया।फोर लेन निर्माण कार्य में गति लाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है।