गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में कल्याण विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा की
उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 1 बजे डीसी ऑफिस में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति समेत अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की।साथ ही सभी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंडवार साइकिल वितरण योजना की जानकारी प्राप्त की।