गिरिडीह: गांडेय के केंदुआटांड ग्राम में कुएं में डूबने से महिला की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
गांडेय थाना क्षेत्र के केंदुआटांड ग्राम में सरिता देवी की मौत कुएं में डूबने से हो गई। गुरुवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।घटना बुधवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। मृतका के पिता ने बताया कि सरिता की शादी दो वर्ष पूर्व श्रवण दास से हुई थी, जो तमिलनाडु में कार्यरत है।