गिरिडीह: बरगंडा में सांख्यिकीय संस्थान की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जे का किया प्रयास, 50 फीट बाउंड्री तोड़ी
गिरिडीह के बरगंडा स्थित भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की जमीन को कब्जा करने की नीयत से भूमाफियाओं ने जमीन पर बने बाउंड्री वॉल को 50 फीट धासा दिया। गुरुवार को 12 बजे पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।मौके पर सांख्यिकी संस्थान के अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया गया कि सांख्यिकी संस्थान की जमीन को कब्जा करने का प्रयास पिछले कई सालों से हो रहा है।