गिरिडीह: सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज ने निकाली प्रभात फेरी
सिक्खों के प्रथम गुरु और सिक्ख समाज के संस्थापक श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिक्ख समाज के द्वारा गुरुवार को सुबह 6 बजे पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर चौक होते हुए जिला परिषद चौक से टावर चौक होते हुए बक्सिडीह में एक सिक्ख परिवार के यहां पहुंची।