पेण्ड्रा: सरस्वती शिशु मंदिर पेंड्रा में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन, विविधता में एकता का दिया संदेश, मरवाही विधायक भी शामिल
विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु मंदिर पेण्ड्रा में सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन किया गया। देशभर में संचालित लगभग 25 हजार सरस्वती शिशु मंदिरों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्व