हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया ताबड़तोड़ अभियान, महिला समेत 12 वारंटियों को पकड़ा
नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 12 वारंटियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट में वारंटी मोनू, सहदेव, राजू, दीपक, राकेश और किशनपाल समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि चैक बाउंस में भारत गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा और विक्की के अलावा मारपीट मामले में रजत गोस्वामी और मोटर व्हीकल एक्ट में विजय को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया।