हरिद्वार: पदार्था में वाहन चेकिंग के दौरान पथरी पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गिरोह, 3 युवकों को किया गिरफ्तार, 6 दोपहिया वाहन बरामद
पदार्था में चेकिंग के दौरान पथरी पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया जिन्हें मंगलवार को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया। इनके कब्जे से पुलिस को चोरी हुए 6 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी युवक अमित, शुभम और ऋतिक नशे के आदत के चलते वाहन चुराकर उन्हें औने पौने दाम पर बेच देते थे।