हरिद्वार: ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सहारनपुर की अभिनेत्री पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सहारनपुर की एक अभिनेत्री पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया और ज्वालापुर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में कहा गया कि वो आरोपी महिला को 16 लाख रुपए दे चुके हैं लेकिन फिर भी उन्हें बार बार ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।