हरिद्वार: बधेड़ी राजपुतान गांव में शांतरशाह चौकी पुलिस ने छापेमारी की, अवैध खनन सामग्री से लदे दो वाहन किए ज़ब्त
हरिद्वार की शांतरशाह चौकी पुलिस ने आज बधेड़ी राजपूतान गांव में अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की और अवैध खनन सामग्री से लदे दो वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर ट्राली शामिल है। बता दे कि प्रतिबंध के बावजूद गांव के बराबर से होकर बहने वाली रतमऊ नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा था। जैसे ही पुलिया ने छापेमारी की, खनन माफिया फरार हो गए थे।